काले हिरणों का पार्क कारोपानी डिन्डोरी | Black Deer Park Karopani Dindori-

Karopani Deer Park Dindori
Karopani Deer Park Dindori 

काले हिरणों का पार्क कारोपानी डिन्डोरी| Black Deer Karopani Dindori-

मध्यप्रदेश के डिन्डोरी जिले में एक ऐसा गाँव है जिसके लोगों ने काले हिरणों के संरक्षण में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है | डिन्डोरी अमरकंटक मार्ग पर डिन्डोरी से 14 किलोमीटर दूर ग्राम- कारोपानी का बोर्ड लगा है | यहाँ से 4 किलोमीटर अन्दर जाने पर काले बड़ा मैदान और कुछ पहाड़ियां दिखलाई देती हैं | इस स्थान पर बहुत से हिरण स्वछंद विचरण करते देखे जा सकते हैं | कारोपानी में लुप्तप्राय काले हिरन और धब्बेदार हिरन पाए जाते हैं | कारोपानी क्षेत्र में मनुष्य और हिरन सदियों से एक दूसरे को नुक्सान पहुंचाए बिना रहा रहे हैं | कारोपानी गाँव के लोग भी इन हिरणों की शिकारियों से रक्षा करते हैं | यह मनुष्य और वन्य जीवों के सहअस्तित्व का जीता जाता सबूत है | कारोपानी में 96 नर और हिरण और 175 मादा हिरण हैं | किसी भी मौसम में यहाँ आने पर हिरण पहाड़ियों और मैदान में उछलते-कूदते देखे जा सकते हैं |

Deer Park Karopani Dindori
Kropani Dindori


करोपानी में हिरणों की देख रेख और संरक्षण की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश वन विभाग की है | वन विभाग ने हिरणों के लिए पानी के व्यवस्था भी की है | पिछले कुछ सालों से लोगों ने करोपनी में अपने खेतों में फैंसिंग कर दी है जिससे हिरणों को और आने वाले सैलानियों के लिए भी अब घूमने में दिक्कत होती है | अब आवश्यकता है की वन विभाग और शासन हिरणों के संरक्षण पर अधिक ध्यान दे और इनके संरक्षण हेतु कुछ कठोर कदम उठाये |


0 Comments:

Post a Comment