| सोनमुड़ा अमरकंटक |
सोनमुड़ा अमरकंटक | Sonmuda Amarkantak -
अमरकंटक मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित हिन्दुओं का
महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है | अमरकंटक में नर्मदा उद्गम कुण्ड से पवित्र नर्मदा नदी का उद्गम
होता है | माँ नर्मदा उद्गम स्थल से करीब 1.5 किलोमीटर दूर सोनमुड़ा नामक स्थान पर सोन
नदी का उद्गम स्थल है | सोन नदी के उद्गम स्थल के पास ही भद्र का उद्गम स्थल भी है
| थोड़ी
ही दूर पर दोनों का संगम कुंड है | यही कारण है की इसे ''सोन- भद्र'' कहा जाता है | सोन
को ब्रम्हाजी का मानस पुत्र कहा जाता है | सोन का वर्णन
ब्रम्ह पुराण में मिलता है |
कुंड के पास हनुमान जी, दुर्गा माता और बहुत से देवी-देवताओं के
छोटे-छोटे मंदिर है | सोनमुड़ा में आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान भी है | कुण्ड से
नीचे की तरफ जाने के लिए सीढियां बनी हुई है | यहां सोन-भद्र 300 फीट की पहाड़ी से एक झरने के रूप में नीचे गिरते हैं |
| Sonamuda Amanrkantak |
माना जाता है कि सोन भद्र जलप्रपात से गिरने के पश्चात धरती के अन्दर ही अन्दर 60 किलोमीटर दूर ''सोनबचरबार'' नामक स्थान पर पुनः प्रकट होते हैं और आगे जाकर गंगाजी में विलीन हो जाते हैं |जनश्रुतियों के अनुसार सोन नदी की जल-धारा में आज भी सोने के कण मिलते हैं |
सोनमुड़ा क्षेत्र में बहुत से लंगूर और बन्दर भी रहते है जिन्हें यहाँ आने वाले श्रद्धालु फूटा और खाना भी खिलाते हैं | अक्सर ये बन्दर लोगों के पर्स और सामान छीन लेते हैं इसीलिए इन बंदरों से सावधनी बरतना चाहिए | कभी भी इन बंदरों से छीना-झपटी का प्रयास नहीं करना चाहिए नहीं तो ये काट भी सकते हैं |
0 Comments:
Post a Comment