गांगुलपारा झरना और गांगुलपारा बांध | Gangulapara Waterfall and Dam Balaghat -

Gangulapara Waterfall and Dam
Gangulapara Waterfall

गांगुलपारा झरना और गांगुलपारा बांध | Gangulapara Waterfall and Dam Balaghat -


मध्यप्रदेश का बालाघाट जिला प्राकृतिक सोंदर्य और सम्पदा से भरपूर जिला है | बालाघाट में घूमने और पिकनिक मनाने के लिए कई मनोहारी स्थान है इन्ही में से एक है गांगुलपारा | गांगुलपारा में एक आकर्षक झरना और उसी के पास एक डेम भी है | 
 यह स्थान  बालाघाट जिले का प्रमुख पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल है |  यह स्थान बालाघाट से बैहर मार्ग पर लगभग 14 किलोमीटर दूर जंगलों से घिरा बहुत ही सुन्दर स्थान है | बालाघाट बैहर मुख्य मार्ग से कुछ किलोमीटर अंदर जाने पर यह झरना दिखलाई देता है | झरे और आस-पास का क्षेत्र वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है | 


Gangulapara Waterfall
Gangulapara Waterfall

गांगुलपारा में पानी ऊँची पहाड़ी से  नीचे गिरता है और एक सुन्दर झरना बनाता है | झरना बहुत आकर्षक और मनमोहक है | मुख्य झरने से कुछ छोटे-छोटे झरने भी बनते हैं | आस-पास के लोग अक्सर छुट्टियों के दिनों में यहाँ पिकनिक मनाने आते हैं | गाँगुलपारा झरना घूमने के लिए बरसात और शरद ऋतु के पहले का मौसम सबसे उपयुक्त समय है |

Gangulapara Dam
 Gangulapara Dam

गाँगुलपारा झरने पास में ही नाले के  पानी को रोककर गाँगुलपारा डेम बनाया गया है | यह डेम मिट्टी और पत्थरों से बनाया गया है | बालाघाट - बैहर मुख्य मार्ग से डैम का पानी दिखलाई देता है | इस डैम में बोटिंग भी कराई जाती है | यहाँ आने वाले सैलानी बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं  |
 गाँगुलपारा डेम से आस-पास के गाँव में खेती के लिए पानी की पूर्ती की जाती है | गाँगुलपारा डेम भी सैलानियों के लिए अच्छी जगह है |



0 Comments:

Post a Comment