| Mrugendranath Gufa |
मृगन्नाथ गुफा – बाड़ी जिला- रायसेन | Mrugannath Dham Badi Distt Raisen -
रायसेन जिले की बरेली तहसील के बाड़ी कस्बे से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर विन्ध्याचल पर्वत श्रंखला में मृगन्नाथ गुफा स्थित है | इस गुफा के बारे में कहा जाता है कि यहाँ नारद ऋषि नेतपस्या की थी |कुछ लोग इसे आदिमानव का निवास स्थान भी मानते हैं | यह गुफा बहुत ही रहस्यमय है कहा जाता है कि इस गुफा का छोर अभी तक किसी को नहीं मिला है |
2008 में इस गुफा की खोज उज्जैन विक्रम विश्विद्यालय के पुरातत्व विभाग ने की थी | मृगन्नाथ गुफा का प्रवेशद्वार बहुत ही संकरा है और इसमें लेटकर ही जाना पड़ता है | गुफा के अन्दर घना अँधेरा रहता है | बिना टोर्च या कृत्रिम प्रकाश के यहाँ कुछ भी दिखलाई नहीं देता | कुछ दूरी पर नीचे उतरने के बाद गुफा गुफा में खुली जगह मिलती है जो सडक की तरह दिखलाई देती है | इसमें तिराहे , चौराहे और यज्ञस्थल भी दिखलाई देते हैं | गुफा अन्दर इतनी गहरी है की अभी तक इसका अंतिम छोर नहीं मिला है | गुफा के अन्दर भूल-भुलैया है जिससे लोगों के भटकने का डर रहता है | गुफा में जाने के पहले एक रस्सी को गुफा के बाहर कसी स्थान से बांधकर रस्सी के सहारे अन्दर जाते हैं जिससेकोई भटक ना सके | गुफा के पास ही नर्मदा जल धारा और गुप्त गंगा जैसे स्थान भी हैं |
स्थानीय लोगों को कहना है की वे बचपन से ही इस गुफा के बारे ने देखते सुनते आ रहे हैं परन्तु पहले यहाँ लोग नहीं आते थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहाँ पर्यटक आने लगे हैं | यहाँ आने वाले ज्यादातर लोग अड़वेंचर के शोकीन होते हैं | कुछ शोध करने वाले लोग भी यहाँ आते हैं |
नोट- गुफा के अन्दर घना अँधेरा रहता है और गुफा के अन्दर भूल भुलैया भी है इसीलिए स्थानीय लोगों या किसी जानकार की मदद से उचित प्रकाश के व्यवस्था के सांथ ही गुफा में जाना चाहिए |
0 Comments:
Post a Comment